एसडीएम ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढाई गणित
रघुनाथपुर विद्यालय का निरीक्षण किया
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा 10वी के विद्यार्थियों को गणित विषय का अध्ययन भी कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को बीज गणित के विभिन्न समीकरणों को हल करने के साथ ही सूत्र बताये।
एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यालय परिसर का अवलोकन किया गया, साथ ही विभिन्न कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए अध्ययन एवं अध्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
18 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026