सुल्तानपुर: शहर की गुरुनानक देव की लंगर सेवा ट्रस्ट ने राजकीय मेडिकल कालेज में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
शहर की गुरु नानक देव लंगर सेवा ट्रस्ट के संयोजन में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्थित रक्तकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 11 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं रक्तकोष प्रभारी डॉक्टर आरके मिश्रा ने सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि सभी को रक्तदान के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती।