सुल्तानपुर: अहिमाने बाजार में पिकअप ने युवक को रौंदा, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के अहिमाने बाजार में रविवार रात पिकअप ड्राइवर की लापरवाही से युवक की जान आफत में पड़ में पड़ गई। पिकअप ड्राइवर ने वाहन को बैक किया इस दरमियां बाइक सवार युवक अचानक से पिकअप में जा भिड़ा। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।