सुल्तानपुर: गुड़बड़ गांव में घर के अंदर किशोरी का कटा मिला गला, डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया रेफर
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र गुड़बड़ गांव निवासी अनिता संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ घर में पड़ी थी। किशोरी का गला कटा था। निजी वाहन से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां मौजूद चिकित्सको ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। चौकी इंचार्ज संजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।