सुल्तानपुर: धम्मौर थानाक्षेत्र के खेतकुरी गांव में तालाब किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव,विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
जिले के धम्मौर थानाक्षेत्र के खेतकुरी गांव (मनभौना) गांव निवासी राकेश का शव गांव के बाहर स्थित तालाब किनारे एक पेड़ से लटकता हुआ मिला।लोगों ने इसकी सूचना राकेश के परिजनों व पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।वहीं SO तरुण कुमार ने बताया कि खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।मृतक पल्लेदारी का काम करता था।