दतिया नगर: न्यू कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, अतिक्रमण और ज़मीन विवाद की आईं ज़्यादा शिकायतें, कलेक्टर ने सुनीं
दतिया कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर स्वनिल बानखेड़े और एएसपी सूरज वर्मा ने एक-एक आवेदक की शिकायत सुनी तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अतिक्रमण, जमीन विवाद, सीमांकन और शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही।