हमीरपुर: पारा रैपुरा में आंधी पानी से विद्युत पोल गिरने से घायल हुये किसान की इलाज के दौरान मौत
पारा रैपुरा गांव का निवासी जनार्दन प्रजापति 45 वर्ष मंगलवार को शाम खेतों पर मौजूद था। अचानक आंधी आने पर इसके ऊपर विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने इसको उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर इसको रात में ही कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में रात को इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई हैं।