हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग को लगी एक करोड़ की चपत
मंगलवार को देर शाम आंधी बारिश से विद्युत विभाग को करीब एक करोड़ की चपत लगी है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एसपी मिश्रा ने बताया कि आंधी और बारिश से क्षेत्र में 50 विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 50 पोल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए है। इंसुलेटर और तार टूटने की अनगिनत घटनाएं हुई हैं। आंधी से करीब एक करोड़ की क्षति होने का अनुमान है।