हमीरपुर: हमीरपुर में जज के खिलाफ मोर्चा खोलकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये अधिवक्ता
बुधवार को दोपहर में फैमिली कोर्ट की जज पर अधिवक्ता व वादकारियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला न्यायालय के गेट के बाहर बैठे अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर फैमिली कोर्ट की जज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि फैमिली कोर्ट की जज अधिवक्ताओं व वादकारियों के साथ अभद्रता करती हैं।