हमीरपुर: बुंदेलखंड के इकलौते सुमेरपुर के सपा ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने भाजपा का थामा दामन
लंबे कयासों के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी के बुंदेलखंड के इकलौते ब्लॉक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव मौर्या तथा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। इनको पंचायतों की राजनीति का लंबा अनुभव है। इन्होंने 16 वर्ष के इतिहास में 20 चुनाव लड़े और पूरे परिवार को चुनाव जिताने में कामयाब रहे हैं।