हमीरपुर: मौदहा मे बेवा के मकान का फर्जी बैनामा व कब्जे को लेकर सैनिक संगठन बेवा के पक्ष मे आकर उतरे मैदान में दी थाने में तहरीर
मौदहा कस्बे के मोहल्ला सिचौली पुरवा निवासिनी सुरजी बेवा रतिया के पुस्तैनी मकान मे राना बेगम पत्नी अब्दुल यूसुफ ने फर्जी बैनामा दिखाकर कब्जा कर लिया है। गरीब बेवा एक कोठरी मे जीवन गुजार रही है। वीरभूमि बुंदेलखंड पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है।