हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक की एक दर्जन पंचायतों की 10 हजार हेक्टेयर की फसलें पूरी तरह ध्वस्त, एक अरब से ज्यादा नुकसान की संभावना
मंगलवार को देर शाम बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद बुधवार को तड़के किसान खेतों की ओर दौड़ पड़ा। फसलों की दुर्दशा देखकर किसान दहाड़ मारकर रो पड़ा। सुमेरपुर ब्लाक की एक दर्जन ग्राम पंचायतों में 90 फीसदी से ज्यादा नुकसान का अनुमान है। इन गांवों की करीब 10 हजार हेक्टेयर की फसलें जमीदोंज हुई है। राजस्व विभाग व कृषि विभाग की टीमें गांवों में पहुंचकर क्षति का आकलन पहुची