करगहर: शाहमल खैरा पंचायत में जन वितरण प्रणाली के विक्रेता स्व. नगीना प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई शोक सभा
शाहमल खैरा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता स्व. नगीना प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन करगहर आपूर्ति कार्यालय मे किया गया। जन वितरण प्रणाली विक्रेता के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय की अध्यक्षता में और प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सुरभि राज के देख रेख मे शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई