सुल्तानगंज: श्रावणी मेला के 22वें दिन सुल्तानगंज में गंगा महाआरती, नमामि गंगे घाट दीपों की रोशनी से जगमगाया
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 22वें दिन सांध्य बेला में नमामि गंगे घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर आयोजित महाआरती में पांच विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटियों की मंगल ध्वनि के बीच मां गंगा की आराधना की। जैसे ही आरती के दीप प्रज्वलित हुए, गंगा तट का नजारा अलौकिक हो उठा। घाट पर मौजूद श्रद्धालु हर-हर गंगे और हर-