लौरिया: लौरिया बेतिया मुख्य पथ मे परसा मठिया चौक के समीप साइकिल से समान खरीदने जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
परसा मठिया चौक के समीप साइकिल से समान खरीदने जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा।वाहन चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।घटना की सूचना पर घटना स्थल पर लौरिया पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतक की पहचान सिरसीया ओपी थाने के बिजबनिया गांव निवासी लक्षन राम के पुत्र रामस्वरूप राम के रूप में हुई है।