लौरिया: लौरिया थाना क्षेत्र के मटियारिया मोड़ के पास यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर पलटा 4 लोग गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार यात्रियों से भरी ऑटो बेकाबू होकर पलट गई। इसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराई है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हालांकि, दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के मटियारिया मोड़ के पास की है।