डगरिया गांव निवासी 50 वर्षीय जानकी बाइक में सवार होकर चरखारी से अपने गांव जा रहा था, जबकि अन्य अज्ञात बाइक सवार चरखारी की ओर जा रहा था। तभी सूपा गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।