जमुई: सेवा बहियार स्थित पोल संख्या- 379/5 के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को सदर अस्पताल लाया
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के सेवा बहियार स्थित रेलवे लाइन पोल संख्या 379/ 5 के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक के शव को मंगलवार की देर रात 10:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होने की वजह से बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।