जमुई: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के कामकाजों की प्रगति पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए l बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से जुड़े।