हरिहरगंज: बटाने नदी में डूबे राजू का शव 43 घंटे बाद सियरभुका गांव के समीप मिला, NDRF ने चलाया था रेस्क्यू अभियान
हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सियरभूका - पूर्णाडीह बगीचा के भलुवाड़ी गांव समीप बटाने नदी में डूबे दूसरे युवक का शव करीब 43 घंटे बाद सोमवार के दोपहर 1:00 बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी की झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमजा गांव निवासी था।