गौरीगंज: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सीडीओ ने की सख्त कार्रवाई, उप कृषि निदेशक व जिलाकृषि अधिकारी का वेतन रोकने के दिए निर्देश
अमेठी जिले में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना फार्मर रजिस्ट्री में जनपद की खराब प्रगति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने कड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी का जनवरी 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए है।