डुमरा: जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने ज़िला लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की सुनवाई की
सीतामढ़ी में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों की द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए परिवादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।