जमुई: ट्रक से मवेशी लेकर जाते चालक और उपचालक को टाउन थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 मवेशी को किया बरामद
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 ट्रक पर मवेशी लेकर जाते चालक और उपचालक को टाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रक पर लदे 7 मवेशी को बरामद किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान गया जिले के मुफस्सिल निवासी मो. मुमताज और उपचालक मो. जावेद के रूप में हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर सुरक्षा कर्मियों के द्वारा दोनों के बुधवार की देर शाम मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।