देहरादून: अब मसूरी में आने वाले सैलानियों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, जाम से मिलेगा छुटकारा
उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार मसूरी आने वाले पर्यटकों के पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार किया है। इसमें मसूरी आने से पहले पर्यटकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। इससे मसूरी की भोड़ और यातायात की वास्तविक (रिवल टाइम) जानकारी मिलेगी। मसूरी आने वाले पर्यटकों का पंजीकरण शुरू हुआ।