देहरादून: जुलाई में यूपीसीएल ने पार किया ₹900 करोड़ का राजस्व वसूली लक्ष्य, बना नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने जुलाई महीने में राजस्व वसूली का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूपीसीएल ने 900 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करते हुए अब तक की सबसे अधिक मासिक वसूली दर्ज की है। एमडी यूपीसीएल अमित कुमार ने बताया कि 30 जुलाई तक 987 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।