देहरादून: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की बैठक, विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।