देहरादून: मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सचिवालय में राजस्व अभिवृद्धि के संबंध में महत्वपूर्ण विभागों की बैठक की
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में राजस्व अभिवृद्धि के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्व बढ़ाए जाने के लिए नवाचार एवं तकनीक के प्रयोग को बढ़ाया जाए।