देहरादून: सीएम ने सचिवालय में की खाद्य विभाग की बैठक, कहा- अंत्योदय नि:शुल्क गैस रिफिल योजना लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में खाद्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस योजना का लाभ अन्त्योदय कार्डधारकों को शत-प्रतिशत मिले।