देहरादून: नवादा में बिजली के तार डालते समय सीमेंट का खंभा टूटा, लाइनमैन की हुई मौत
ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते संविदा में काम करने वाले एक लाइनमैन की जान चली गई। मूल रूप से हसनपुर, जनपद अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी लाइनमैन सोनू नवादा में बिजली के खंभे में तार डाल रहा था। खंभा सीमेंट का और जर्जर था, जो अचानक बीच से टूट गया। लाइनमैन इससे जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।