शिवहर: रामपुर केशो और फूलकाहां में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया जागरूक
डुमरी कटसरी बीड़ीओ अरुण कुमार सिंह रविवार शाम 05 बजे बताया कि डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर डुमरी कटसरी प्रखंड के रामपुर केशो और फूलकाहां में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया गया है. और इसका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने को लेकर महिलाओ को प्रेरित किया गया है।