शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों से 232 बोतल शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल ज़ब्त
उत्पाद अधीक्षक रणधीर सिंह रविवार शाम 04 बजे बताया कि दो स्थान पर छापामारी अभियान चलाकर 232 बोतल शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. एक मोटरसाइकिल जप्त किया है. पहला देकुली धरमपुर भारत नर्सरी के पास से एक मोटरसाइकिल के टँकी व बेग से 120 बोतल शराब के साथ रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है. दूसरा छतौना से 112 बोतल शराब के साथ अरुण महतो को गिरफ्तार किया है।