पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार प्रातः कालीन गश्ती के दौरान जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान' चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहन की वैधता की जाँच की।
पुलिस बल द्वारा बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं सीमावर्ती मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई।
किशनगंज पुलिस जिला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।