तिल्दा: अल्दा और देवरी में फर्जी एनओसी का मामला विधानसभा में गूंजा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Tilda, Raipur | Jul 17, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम अल्दा व देवरी के उद्योगों के लिए फर्जी एनओसी दिए जाने का मामला विधानसभा में गूंजा गुरुवार को इस मामले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाया मंत्री ओपी चौधरी के गोलमोल जवाब से विपक्ष नाराज हो गया और सदन से बहिर्गमन कर दिया वही इस मामले को लेकर अधिवक्ता केशव शरण वैष्णव ने बताया कि मामले में दोषियों को बचाए जाने काप्रयास किया जा रहा है