कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में पत्रकार से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 पिठोरिया थाना क्षेत्र में पत्रकार से मारपीट करने के आरोपी को मंगलवार शाम करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रवीण प्रजापति बताया जा रहा है। बता दें कि अवैध बालू से लदे एक हइवा को ग्रामीणों ने रोक दिया था। इस खबर की रिपोर्टिंग करने पत्रकार विजय गोप पहुंचे तो अवैध बालू कारोबारियों ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।