कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Jun 3, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वालों में आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैया लाल, आईजी मानवाधिकार नरेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी चाईबासा अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी पश्चिमी सिंहभूम राकेश रंजन सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।