कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड बंद का दिखा असर, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे झारखंड बंद का असर दिख रहा है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अल्बर्ट एक्का चौक के पास दुकान बंद और वाहन भी काफी कम संख्या में चल रहे हैं। बता दें कि सिरमटोली सरना स्थल के पास से सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है।