रूड़की: ढंडेरा की न्यू भारत कॉलोनी में परिजनों से लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने ढंडेरा की न्यू भारत कॉलोनी मे अपने परिजनों से लड़ाई झगड़ा करने वाले कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कृष्णा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कृष्णा कुमार के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।