रूड़की: जादूगर रोड पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन, वोट काटने वालों पर होगी कार्रवाई
रुड़की में जादूगर रोड पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आदेश पर किया गया। इस बैठक में निकाय चुनाव में लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित रखने पर चर्चा की गई। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी ने कहा वोटर लिस्ट से वोट काटने वालों पर कांग्रेस पार्टी कार्यवाही कराएगी।