रूड़की: हरिद्वार रोड पर स्थित कोर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा से बाहर निकालने पर जमकर हंगामा किया
रुड़की में हरिद्वार रोड पर स्थित कोर यूनिवर्सिटी में आज कुछ छात्रों ने पूरी फीस जमा नहीं होने पर परीक्षा से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। जिसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। हंगामे की सूचना पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी पहुंच गए है। जिसके बाद एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में छात्रों और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने जमकर हंगामा किया है।