रूड़की: नगला इमरती गांव के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एक अवैध चाकू बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नगला इमरती गांव के पास से लादपुर गांव निवासी शाकिर पुत्र इरशाद नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि शाकिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस के द्वारा शाकिर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।