जतारा: सोशल मीडिया की खबरों का असर! जनता की शिकायतों पर खुद मैदान में उतरे कलेक्टर, बैरवार जलभराव और राजस्व मामलों पर सख्त
जतारा। सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही जनसमस्याओं के बाद टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतीय एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जतारा सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसडीएम नीरज खरे को लंबित राजस्व प्रकरण तय समय-सीमा में निपटाने और बैरवार गांव की सड़क पर जलभराव की समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने नए स