आंवला: आंवला-भमोरा मार्ग पर नाले में गिरा व्यक्ति, पुलिस और पालिका की टीमें तलाश में जुटी
Aonla, Bareilly | Aug 18, 2026 आंवला-भमोरा मार्ग पर सोमवार की देररात करीब आठ बजे एक व्यक्ति के नाले में बह जाने की आशंका है। पुरैना धाम मंदिर के पास हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा तेज बारिश के दौरान हुआ।