भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रथम विद्रोही और आदिवासी क्रांति के अग्रदूत शहीद तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर बुधवार की दोपहर 3:00 बजे भितिया पंचायत के मोहलीदोल गांव में उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने फीता काटकर और प्रतिमा का अनावरण कर उद्घाटन किया। यह अवसर बांका जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा।