सिमडेगा: झामुमो ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा के संदेश को किया याद
शुक्रवार को 11 बजे सिमडेगा के गांधी मैदान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झामुमो ने श्रद्धांजलि दी। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष अनिल कांडुलना ने गांधी जी के सत्य-अहिंसा के संदेश को याद किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।