Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

'मुझे विनायक भैया कहें', मेरठ एसपी का मानवीय चेहरा #Meerut #UPPolice #VinayakBhosle #CentralMarket #Humanity

Uttar Pradesh, India | Apr 17, 2026

MORE NEWS

#सास-दामाद की शादी नहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों पति-पत्नी; युवक बोला- गलत जानकारी से हो रही बदनामी, अफवाहों पर न करें भरोसा।

#सास-दामाद की शादी नहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों पति-पत्नी; युवक बोला- गलत जानकारी से हो रही बदनामी, अफवाहों पर न करें भरोसा।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 10, 2026

मां छिन्नमस्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

संदलपुर, कानपुर देहात। ग्राम जसापुर स्थित मां छिन्नमस्ता मैया मंदिर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पूर्णाहुति दिवस पर आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा।

एक जून से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा का समापन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन-पूजन कर किया गया। औरैया से पधारे कथावाचक आचार्य सतीश जी महाराज ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को मां भगवती की भक्ति, मानव सेवा और धार्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई।

भंडारे में नदी का पुरवा, जिगना, सदना, लाड़पुर छिवना, असवी, नैपलापुर, दशहरी, अकना, मकना समेत आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर प्रसाद वितरण और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली, जिससे पूरे आयोजन में सामूहिक सहभागिता और धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

आयोजन में पूर्व प्रधान शीलप्रताप सिंह राठौर (गोपाल), ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, ध्रुव सिंह, भानु प्रताप सिंह, ध्रुव राठौर, अभिषेक राठौर, निर्भय राठौर, सुभाष सिंह राठौर, सोनू सिंह, चुन्नू पांडेय, पुनीत सिंह, सचिन राठौर, अनुज कोटेदार, दारा अजय सिंह राठौर और अर्पित राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मां छिन्नमस्ता धाम में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर किया, बल्कि गांवों के बीच सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश की।

मां छिन्नमस्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद संदलपुर, कानपुर देहात। ग्राम जसापुर स्थित मां छिन्नमस्ता मैया मंदिर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पूर्णाहुति दिवस पर आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों और भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा। एक जून से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा का समापन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन-पूजन कर किया गया। औरैया से पधारे कथावाचक आचार्य सतीश जी महाराज ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को मां भगवती की भक्ति, मानव सेवा और धार्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। भंडारे में नदी का पुरवा, जिगना, सदना, लाड़पुर छिवना, असवी, नैपलापुर, दशहरी, अकना, मकना समेत आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर प्रसाद वितरण और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली, जिससे पूरे आयोजन में सामूहिक सहभागिता और धार्मिक उत्साह देखने को मिला। आयोजन में पूर्व प्रधान शीलप्रताप सिंह राठौर (गोपाल), ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, ध्रुव सिंह, भानु प्रताप सिंह, ध्रुव राठौर, अभिषेक राठौर, निर्भय राठौर, सुभाष सिंह राठौर, सोनू सिंह, चुन्नू पांडेय, पुनीत सिंह, सचिन राठौर, अनुज कोटेदार, दारा अजय सिंह राठौर और अर्पित राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। मां छिन्नमस्ता धाम में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर किया, बल्कि गांवों के बीच सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश की।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 9, 2026

#मंगलपुर में विजिलेंस की कार्रवाई पर भड़के उपभोक्ता, बिना नोटिस बिजली काटने का लगाया आरोप

#मंगलपुर में विजिलेंस की कार्रवाई पर भड़के उपभोक्ता, बिना नोटिस बिजली काटने का लगाया आरोप

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 9, 2026