इमामगंज: इमामगंज नगर क्षेत्र स्थित मगध कॉलोनी में गैस सिलेंडर विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल
Imamganj, Gaya | Jun 2, 2026 गया जिले के इमामगंज नगर क्षेत्र स्थित मगध कॉलोनी में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। जोरदार विस्फोट में पूर्व पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह, बेटी अर्चिता सिंह (स्वीटी) और किरायेदार चंचला मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद