सदर अस्पताल चाईबासा की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आगामी 26 मई 2026 को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर पोटो हो पार्क में झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में हुई।