जल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल: कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की प्रेरणा से मोहगांव में तालाब पुनर्जीवन हेतु श्रमदान
डिंडौरी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत साम्हर के पोषक ग्राम मोहगांव में ग्रामीणों ने जल संकट के स्थायी समाधान के लिए तालाब पुनर्जीवन अभियान शुरू करते हुए श्रमदान का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
लंबे समय से जल समस्या का सामना कर रहे मोहगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की प्रेरणा से सामूहिक सहभागिता का संकल्प लेते हुए गांव के तालाब की सफाई एवं गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया है। ग्रामीणों के उत्साह और सहयोग से श्रमदान अभियान निरंतर जारी है।
ग्रामीणों का मानना है कि तालाब की सफाई एवं गहरीकरण से वर्षा जल संचयन क्षमता में वृद्धि होगी, भूजल स्तर में सुधार आएगा तथा कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे भविष्य में गांव को जल संकट से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मोहगांव के ग्रामीणों की यह पहल प्रशासन एवं जनता के समन्वय से विकास कार्यों को नई गति देने का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है।
#anjupavanbhadoriya #डिंडौरी #JansamparkMP
67 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026