सागर नगर: महाकवि पद्माकर सभागार में विक्रमोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हुए शामिल
विक्रम महोत्सव 2025 के तहत सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन मोतीनगर स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में रविवार सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंहराजपूत विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा की शुभकामनायें दी।