सागर नगर: चकराघाट में कांग्रेस सेवादल का ध्वजवंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न, मातृशक्ति ने किया ध्वजारोहण
प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले कांग्रेस सेवादल के ध्वजवंदन कार्यक्रम मार्च माह के अंतिम रविवार सुबह 10 बजे चकराघाट में संपन्न हुआ। नवरात्रि और चैत्र प्रतिपदा के पावन पर्व पर ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रोहण परिवार की रिशिता रोहण ने किया। रिशिता रोहण ने कहा कि मेरे लिये बड़े अभिमान व गर्व की बात है कि इस कार्य को सेवादल परिवार ने मुझे चुना।